जमशेदपुर, जून 20 -- शंकोसाई स्थित एक वाशिंग सेंटर में कार्यरत एक अधेड़ व्यक्ति पर तीन वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगा है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उलीडीह ओपी प्रभारी मोहम्मद शारिक अली ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और शंकोसाई स्थित वाशिंग सेंटर में काम करता है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को बच्ची वाशिंग सेंटर परिसर में सो रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। कुछ समय बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल उलीडीह ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ...