जमशेदपुर, मई 18 -- उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई एक नंबर रोड में रविवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों बसों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन जलकर खाक हो गए।स्थानीय लोगों ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण बस में आग पकड़ ली, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों बसों के पूरी तरह जल जाने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दु...