उलीडीह के खड़िया बस्ती फायरिंग में घायल युवक की मौत
जमशेदपुर, जून 17 -- उलीडीह ओपी क्षेत्र की खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में सरायकेला-खरसावां के राजनगर निवासी देवदास गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली उसकी गर्दन में लगी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आपसी विवाद के दौरान उसके साथी देवाशीष पोद्दार ने गोली चलाई थी। घटना के समय सभी लोग शराब के नशे में थे। पुलिस ने देवाशीष पोद्दार, नीरज प्रधान और एएसआई पंकज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल से खून के निशान, चार ग्लास और देसी कट्टा बरामद हुआ है। मृतक आदित्यपुर की एक कंपनी में कार्यरत था। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, गले को छेदते हुए पीठ से निकल गई गोली; हिरासत में ASI
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.