जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर, संवाददाता। उलीडीह में डिमना रोड के शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स से एक युवक झांसा देकर करीब 24 लाख के सोने के आभूषण ले उड़ा। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है। आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में दुकान मालिक विश्वनाथ दत्ता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ग्राहक बनकर आया था युवकमंगलवार सुबह एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचा और आभूषण दिखाने को कहा। उस समय दुकान में मालिक विश्वनाथ दत्ता का बेटा अभिजीत मौजूद था। अभिजीत ने युवक को कई आभूषण दिखाए। इस दौरान युवक ने एक आभूषण पसंद किया और उसे लेने के लिए एक हजार रुपये एडवांस दिए। उसने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.