जमशेदपुर, मार्च 8 -- उलीडीह ओपी अंतर्गत रामनगर में गुरुवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें स्थानीय निवासी राजू सिंह घायल हो गए। वे घायल अवस्था में थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर आरोपी राजा बैनर्जी को गिरफ्तार कर लिया। राजा की गिरफ्तारी के विरोध में उसके परिजन थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने माहौल को देखते हुए थाने के बाहर क्यूआरटी तैनात कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राजा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी मो. शारिक अली ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजा हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह अपने साथियों के साथ नदी किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान राजा और उसके साथी राजू...