उलिहातू के समग्र विकास के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम : सचिव
रांची, जुलाई 18 -- खूंटी, संवाददाता। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृज नन्दन प्रसाद ने शनिवार को खूंटी दौरे के दौरान समाहरणालय में बैठक कर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू को ट्राइबल फ्रीडम फाइटर मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, कृषि, सड़क, आजीविका, खेल और अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। संयुक्त सचिव ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को अधिक बैंक ऋण उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार, बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.