गोरखपुर, अप्रैल 27 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के फुलवरिया निवासी रेनू यादव ने तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके पड़ोस में भोज का कार्यक्रम था। वहां पर उनका पुत्र गया था। वहां मौजूद मुनीर निषाद ने अकारण उनके पुत्र को पकड़ लिया उसे भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगा। जान से मारने की धमकी भी दी। वह घर आकर आपबीती बताई तो वह आरोपियों के घर पूछने गई। इसी बात पर मुनीर निषाद की माता सुमित्रा देवी उसे पीटने लगीं। आरोपी ने ईंट-पत्थर भी चलाया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घरातियों ने किशोर का सिर फोड़ा, रिपोर्ट दर्ज नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...