उन्नाव, अप्रैल 23 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव ग़ालिबपुर गांव की रहने वाली सुभाषिनी पत्नी नीरज ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को घर पर नही थी। घर पर बच्चे थे। गांव के ही रहने वाले विनोद व राम गुलाम उनकी बेटे अर्जुन, बेटी सुशीला व तुलसा पत्नी राम सजीवन मेरी भूमि पर जबरन मवेशी बांधने के लिए खूंटा लगा रहे थे। जब बच्चों ने मना किया तो गाली गलौज करते हुए उनको मारने लगे। जब मैं शाम को घर लौटी तो उनके घर उलहना देने गई। तब सभी मिलकर गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर लात घूसों डंडे से मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर गांव वालों के आ जाने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर वह लोग भाग गए। मारपीट में चोटें आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...