कौशाम्बी, मार्च 20 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के गंगसरी गांव में गुरुवार रात युवक के पड़ोसी के घर में कूदने के बाद शुक्रवार सुबह विवाद बढ़ गया। उलाहना देने पहुंचे गृहस्वामी पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गंगसरी गांव निवासी इरशाद अहमद पुत्र अनीस अहमद ने बताया कि गुरुवार रात वह परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। आहट मिलने पर इरशाद की नींद खुल गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब वह उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.