बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। गांव के युवक ने युवती को चोरी छिपे बात करने के लिए मोबाइल फोन दे दिया। जब पिता को जानकारी हुई तो उलाहना देने युवक के घर गए। इस पर दबंगों ने पिता व उसके मामा को जमकर पीटा। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बबेरू कोतवाली के हरदौली के हजतुन निशा पत्नी जमील खां ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 13 वर्षीय नातिन मैनाज को गांव के युवक सलमान ने अपने भाई के माध्यम से छोटा फोन भिजवाया। किशोरी के पिता मुसीर ने फोन से युवक से बात करते देख लिया। डांटा तो बेटी ने बताया इमरान ने दिया है। पिता मुशीर व उसके मामा खुर्शीद सोमवार को उलाहना देने इमरान के घर गए। आरोप है कि तभी सलमान, उसके पिता मटरुवा, बहन जमीला, रहसिया ने गाली-गलौज कर मारपीट की। इसमें मुशीर व खुर्शीद दोनों घायल हो गए। उधर, दूस...