प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- रखहा हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों के खेल के दौरान उलाहना देने पर महिला को लाठी-डंडे से पीट पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है । कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली निवासी शहमीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम बेटी उमैला पड़ोसी के यहां खेल रही थी, इसी दौरान पड़ोसी ने गाली देकर भगा दिया। बेटी ने घर आकर अपनी मां को जानकारी दी। शहमीन जब उलाहना देने के लिए पड़ोसी के यहां गई तो आरोप है कि आरोपियों ने बाल पकड़ कर घसीटते हुए लाठी, डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहमीन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया। रविवार को शहमीन की तहरीर पर पुलिस ने गुतौली निवासी खलीलुदीन, सोनम, जैनुद्दीन, खातूना बेगम के ख...