एक संवाददाता, दिसम्बर 3 -- बिहार के कटिहार जिले में लड़की के चक्कर में दोस्त का पबजी स्टाइल में मर्डर कर दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात अमदाबाद थाना क्षेत्र की है। मृतक नाबालिग था, उसका शव कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मर्डर केस में चार नाबालिग लड़कों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। इसमें से एक किशोर को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मृतक और आरोपी सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने अपने दोस्त को मोबाइल गेम पबजी के अंदाज में पहले उलटा लटकाया, फिर उसकी गर्दन पर वारकर मार दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के अनुसार हत्या का कारण पबजी गेम और एक लड़की से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या उसी तरीके से की, जैसा पबजी दुश्मन को मारने का अंदाज दिखाया जाता है। जांच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.