काठमांडू, जून 1 -- पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जे से जुड़े कुछ ऐसे दावे किए हैं कि उससे उनके ही देश में राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ है। इस साल दक्षिण एशियाई देश के सबसे कम उम्र यानी 35 साल में प्रधानमंत्री बनने वाले बालेन शाह ने दावा किया है कि उनके देश यानी नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है, जबकि काठमांडू लगातार भारत पर कब्जे का आरोप लगाता रहा है। शाह ने यह दावा नेपाली संसद में अपने पहले संबोधन के दौरान किया। अब उनके इस बयान और दावे पर नेपाल में राजनीतिक भूचाल आ गया है। सीमा विशेषज्ञों और विपक्षी दलों के बीच भी शाह के इस बयान पर भारी नाराजगी है। बालेन शाह ने अपने संबोधन में माना कि लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी क्षेत्रों से जुड़ा सीमा विवाद दोनों देशों के संबंधों में एक संवेदनशील मुद्दा...