लखनऊ, मार्च 29 -- आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गों में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में दिल्ली के वंश बिष्ट ने खिताब जीता जबकि युगल में वंश नंदल व मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता बनीं। इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड की देखरेख में प्रायोजित एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट के एकल फाइनल में गैर वरीय दिल्ली के वंश बिष्ट ने दिल्ली के ही शीर्ष वरीय मयंक शर्मा को रोमांचक मैच में 6-2, 4-6, 6-4 की जीत से विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। युगल फाइनल भी उलटफेर के नाम रहा जहां वंश नंदल व मयंक शर्मा विजेता बने। इस गैर वरीय जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी को सुपर टाईब्रेक तक खिंचे रोमांचक मैच में 1-6, 6-3, 10-6 से हराया।इसी के साथ एक लाख 50 हजार रुपए की प्राइजमनी वाले टैलेंट ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.