गंगापार, जनवरी 31 -- बारा थाना अंतर्गत गन्ने चौकी क्षेत्र के हर्रो टोल प्लाजा पर अज्ञात वाहन को पुलिस द्वारा छोड़ने का मामला उलझता जा रहा है। बारा पुलिस इस प्रकरण में दो गुटों में बंटी लग रही है। इससे पुलिस की छवि पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। सूत्रों के अनुसार एक पखवाड़े पहले रात में एक अज्ञात वाहन पर कुछ नशीले मादक पदार्थ की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पीछा किया था। चर्चा है कि इस प्रकरण में एसटीएफ भी पीछा कर रही थी। बताया गया कि स्थानीय चौकी पर पदस्थ कुछ सिपाही व एक सब इंस्पेक्टर ने अज्ञात वाहन को हर्रो टोल प्लाजा के पास रोक कर बातचीत कर छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज गन्ने ने इस आशय की रिपोर्ट इंस्पेक्टर बारा को भी भेजा है। हास्यास्पद बात है कि चौकी इंचार्ज गन्ने ने घटना में संलिप्त पुलिस के खिलाफ नोटिस लेने से इंकार करने का भी आरोप लगाया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.