उर्स मेले के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, लक्सर जंक्शन पर मिलेगा पांच मिनट का ठहराव
रुडकी, अगस्त 4 -- लक्सर, संवाददाता। बरेली में आयोजित होने वाले सलाना उर्स में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे की ओर से आठ अगस्त को बरेली से सहारनपुर के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का लक्सर जंक्शन पर भी पांच मिनट का ठहराव रहेगा। इससे लक्सर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उर्स मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के बरेली पहुंचने की संभावना है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.