मुंगेर, मार्च 24 -- मुंगेर, नि प्र। मुंगेर के पीर पहाड़ पर आयोजित होने वाले सालाना उर्स मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार की देर शाम एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में हजरत पीर हसन शाह लोहानी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर बैठक हुई। मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सुविधा (एंबुलेंस) सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की ...