उर्स में सातवीं तारीख पर बांटा गया बड़ा लंगर
रुडकी, अगस्त 21 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में शुक्रवार को इस्लामी कैलेंडर की सातवीं तारीख पर सूफियों, फकीरों, मस्त मलंगों और जायरीनों को गद्दियों और खानकाहों पर लंगर बांटा गया। सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी कुद्दूसी की सरपरस्ती में शाह सुहैल मियां साबरी के नेतृत्व में मस्त मलंगों ने छाबों में लंगर ले जाकर सूफियों की गद्दियों और खानकाहों पर बांटा। इससे पहले लंगरखाने में खत्म शरीफ का आयोजन किया गया। बताया गया कि दोनों समय लंगर बांटने की परंपरा रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.