उर्स में सपाइयों ने शर्बत वितरण किया
अलीगढ़, जून 15 -- अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने उर्स में शर्बत वितरित किया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अज़ीम अब्बासी ने बताया कि दरगाह हज़रत मामू भांजे साहब बारे ख़ां बाबा का 86वां उर्स का आयोजन 14 से 16 जून तक मामू भांजे में किया जा रहा है। रविवार को शर्बत वितरण किया गया। जिसमें सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने राहगीरों व बाबा के अनुयायियों को शर्बत वितरण किया। इस मौके पर राहत अली, आमिर आबिद ,सलामुद्दीन अब्बासी, रहीस गाज़ी, तौसीफ, मुन्ना खान, बॉबी अली, समद अहमद, कल्लू मियां मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम ने राहगीरों को पिलाया शीतल शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.