उर्स में मनोरंजन के साधन लगने से बढ़ी रौनक
रुडकी, अगस्त 22 -- कलियर, संवाददाता। पिरान कलियर में चल रहे साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स में जायरीनों के लिए बड़े होटल और मनोरंजन के साधन लगाए जा रहे हैं। उर्स क्षेत्र में झूला, सर्कस, खेल तमाशा, वैराइटी शो, काला जादू और मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र बनेंगे। मौसम खराब होने के बावजूद इन्हें लगाने का काम तेजी से चल रहा है। साबिर पाक का 758वां सालाना उर्स 14 अगस्त को मेहंदी डोरी की रस्म के साथ शुरू हुआ था। उर्स शुरू हुए आठ दिन बीत चुके हैं। अब उर्स में आने वाले बड़े होटल नजीर और झंडे भी लगकर तैयार होने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Roorki News: उर्स शुरू होने के आठ दिन बाद भी पूरी नहीं हुईं अस्थायी दुकानें यह भी पढ़ें- उर्स की तैयारियों में मिली अव्यवस्थाओं पर जेएम नाराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.