उर्स में गया युवक रहस्मय ढंग से लापता
पीलीभीत, जून 16 -- एक सप्ताह पहले दोस्त के साथ उर्स में गया युवक अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के रहने वाले आफाक का बेटा अयान उर्फ अन्नू अपने दोस्त अरशलान पुत्र इस्लाम निवासी लोधीपुर के साथ आठ जून को बीसलपुर की दरगाह पर चल रहे उर्स में गया था। अरशलान घर वापस आ गया लेकिन अयान घर वापस नहीं लौटा। इससे परिजन परेशान हो गए। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचित लोगों के यहां उसको तलाश किया। यह भी पढ़ें- किशोर घर से लापता, मुकदमा दर्ज लेकिन अयान का पता नहीं चल सका। उसके पिता आफाक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.