कौशाम्बी, मई 3 -- करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 29 अप्रैल को उसके गांव में उर्स का कार्यक्रम था। 16 वर्षीय बेटी अपनी तीन अन्य बहनों के साथ कार्यक्रम में शरीक होने गई थी और वहीं से संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपी इबरान बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...