झांसी, जून 5 -- झांसी। नगर में हजरत कंपनी बाग वाले बाबा रहमतुल्ला अलैह का उसे बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह 11:00 से लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें जायरीनों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शरबत बांटा गया। रात में कव्वालियां हुई। कव्वालों ने उम्दा कलाम सुनाए। जिस पर लोग वाह-वाह कह उठे। कव्वाल नौशाद हुसैन सुल्तानी व कव्वाल नुसरत सुल्तानी सूफी सिंगर नागपुर के बीच मुकाबला हुआ। कमेटी ने बाबा साहब के मुकाम पर चादर पेश की। इसके बाद कव्वाली हुई। मुख्य अतिथि नवेद शरीफ अहमद एडवोकेट, समीर खान इकबाल, अब्दुल रईस सिद्दीकी, सूफी अजीम बाबा संजू बाबा पीर अली बाबा साहब की खिदमतगार मुसाफिर आरिफ अली चिराग अली हसन अली सबने मिलकर दुआएं की अपने मुल्क के लिए अपने देश के लिए के ऐसे ही भाईचारा हमेशा बना रहे। यह भी पढ़ें- चादरपोशी कर मांगी गई आपसी एकता और अमन चैन की दु...