गंगापार, मार्च 27 -- सूफी संत मस्तान शाह रहमतुल्लाह अलैह का 192वां तीन दिवसीय उर्स पूरे अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार को उर्स के दूसरे दिन दरगाह परिसर में जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए हजारों अकीदतमंदों ने बाबा के आस्ताने पर मत्था टेक अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। महफिल-ए-शमा में देश के मशहूर कव्वालों ने अपने सुफियाना कलाम से समां बांध दिया। रामपुर के राजा सरफराज तथा जयपुर के अनवर हुसैन व मुनौवर हुसैन नियाजी ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किया।पूरी रात दरगाह परिसर इबादत और सूफियाना रंग में डूबा रहा। दरगाह पर जायरीनों का आना-जाना दिन-रात जारी रहा।मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कुल हिंद ख़ाकसार हक़ कमेटी के शहर सालार अब्दुल समद अपनी टीम के साथ व्यवस्था में जुटे रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.