उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
बुलंदशहर, जून 2 -- बुध पैंठ स्थित हजरत इज्जत शाह बाबा की दरगाह पर 19वां वार्षिक उर्स श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। उर्स में नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर चादरपोशी की और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मानव एकता ट्रस्ट के अध्यक्ष अज्जू पठान ने किया। दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी आस मौहम्मद ने अतिथियों का स्वागत किया। सोमवार की रात आयोजित कव्वाली महफिल में मशहूर कव्वाल खलील साबरी और उनकी टीम ने सूफियाना कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तेरी मौजूदगी दुनिया कौन देखेगा, तुझे मेले में सब देखेंगे तो मेला कौन देखेगा, गजल पर श्रोताओं ने खूब दाद दी। इस मौके पर सभासद सुल्तान अंसारी, पूर्व सभासद नईम अंसारी, इंतजार अली, अल्ताफ खान, डॉ. माजिद, वसीम सैफी, कालिब पठान, हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.