गोड्डा, मार्च 6 -- बसंतराय। बसंतराय सीमावर्ती क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयद सुल्तान शाह रहमतुल्ला अलैह के उर्स पर हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की और फातिहा पढ़कर अपनी हाजिरी पेश की। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और अकीदत के साथ चादर चढ़ाई तथा अमन, शांति की दुआ मांगी। इस वर्ष अकीदतमंदों द्वारा कुल 113 चादर पेश कर मन्नत मांगी गई। उर्स पर पूरे धार्मिक विधि विधान और इस्लामी परंपराओं के साथ चादरपोशी के रस्म अदा की गई। मौके पर मुस्तफा कमाल, मो आफताब, मो महिर, मो फारूक, मो शम्स तबरेज, मो शमसाद, मो लतीफ, आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग और आसपास के गांव से आए अकीदतमंद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.