फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बाग वाले सैय्यद बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स व मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम जायरीनो ने चादरपोशी और गुलपोशी की। कुल फातिहा बाद उर्स का समापन हो गया। लेकिन अभी मेला लगा हुआ है इसमें लोग पहुंच रहे हैं। राजा का रामपुर मेई गांव में वर्षों से उर्स व मेला लगता आ रहा है। मेला व उर्स में हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम एक साथ शामिल होते हैं। बुधवार शाम को दो दिवसीय उर्स व मेले का भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया और कहा कि उर्स व मेला कौमी एकता की मिसाल है। गुरुवार को उर्स का कुल फातिहा बाद समापन हो गया। इस मौके पर मुल्क व शहर में अमन और खुशहाली की दुआ की गई। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष वसीम खान ने बताया बाग वाले सैय्यद बाबा ...