उर्स मुबारक में ज़ायरीन की आमद का सिलसिला शुरू
शाहजहांपुर, मार्च 28 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। खानकाह हुसैनिया में परंपरागत पांच दिवसीय सालाना उर्स मुबारक शुरू हो गया। आज 29 मार्च को मू-ए-मुबारक की जियारत होगी। उर्स मुबारक के पहले दिन सुबह तड़के कुरानख्वानी हुई। सज्जादानशीन हज़रत मसऊद अहमद कलीमी ने अकीदतमंदों के साथ दरगाह पर गुलपोशी के बाद फातिहाख़्वानी कर मुल्क और दुनिया में अमन खुशहाली की दुआएं मांगी। उर्स इंचार्ज डा. असद अहमद ने अकीदतमंदों के साथ परचम कुशाई की। पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत देश प्रदेश के दूर दराज हिस्सों से ज़ायरीन की आमद का सिलसिला एक दिन पहले से शुरू हो गया है। सैकड़ों की संख्या में ज़ायरीन रेलगाड़ी, बस और निजी वाहनों से उर्स मुबारक में शामिल होने पहुंच रहे हैं। उर्स मुबारक के आखिरी दिन तक जायरीन और अक़ीदतमंदों के आने का सिलसिला रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.