उर्स मुबारक : मुल्क में अमन की दुआ की
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। मुफ्ती ए आज़म मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी का छठा सालाना उर्स मुबारक गुरुवार को दारुल उलूम गौसिया अशरफिया, रजबी रोड में अकीदत के साथ मनाया गया। सज्जादानशीन मुफ्ती सैयद मोहम्मद अकमल अशरफी ने सदारत की। जामिया मखदूमिया सिराजुल उलूम दादा मियां जाजमऊ के मौलाना ज़करिया अशरफी ने खिताब फरमाया। क़ारी गुलाम मुस्तफा, कलीम दानिश बरकाती, कारी जियाउल हक़, हाफिज़ मोनिस चिश्ती ने कलाम पेश किया। मुल्क में अमन की दुआ की गई। लंगर तकसीम किया गया। यहां प्रिंसिपल मौलाना अहमद अली, मैनेजर अयाज़ अहमद, नायब सदर हाजी मोहम्मद असलम, कारी फैसल जाफरी, मुफ्ती गुलाम अनवर, मौलाना तौकीर आलम, मौलाना समीउल्लाह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.