बरेली, अप्रैल 24 -- उर्स-ए-ताजुश्शरिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने अधिकारियों की मौजूदगी में उर्स के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले इलाके बिहारीपुर ढाल से मलूकपुर चौकी, सिटी सब्जी मंडी, आजमनगर, इंदिरा मार्केट के रास्ते पर पड़ने वाले घरों की छत पर ड्रोन के माध्यम से ईंट-पत्थरों की तलाशी कराई। दोपहर में पुलिस लाइन में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एवं एसपी नॉर्थ मुकेश चन्द्र मिश्र ने उर्स ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग का मुख्य उद्देश्य उर्स के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, जायरीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना रहा। यह भी पढ़ें- उर्स-ए-ताजुश्शरिया:ताजुश्शरिया उर्स आज, परचम कुशाई से शुरू होंगी अकीदत की रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.