बरेली, अप्रैल 27 -- दो रोजा उर्से ताजुशरिया के सफल समापन के बाद अब जायरीन की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। देश-विदेश से आए लाखों अकीदतमंद दरगाह पर हाजिरी देने के बाद नम आंखों के साथ अपने-अपने घरों को रवाना हो रहे हैं। कुल के बाद दरगाह पर रौनक तो कम हुई है, लेकिन रुखसती का भावुक माहौल बना हुआ है। उर्स प्रभारी सलमान मियां ने बताया कि जायरीन दरगाह पर सलामी पेश करने के बाद सज्जादानशीन काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां से इजाजत लेकर इस उम्मीद के साथ लौट रहे हैं कि अगले साल फिर हाजिरी देंगे। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने बताया कि अभी भी बड़ी संख्या में मुरीद दरगाह और जामियातुर रजा में ठहरे हुए हैं, जो अपनी सहूलियत के अनुसार रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- जब उनका नाम आ गया है, लबों पे दरूदो सलाम आ गया है. उन्होंने यह भी ...