जहानाबाद, मार्च 2 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अल शिफा इलेक्ट्रो होम्योपैथिक क्लिनिक द्वारा दाउदनगर रोड, अरवल में हज़रत मखदूम शम्स उद्दीन अरवली के 639 वें उर्स के मौके पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए क्लिनिक की ओर से आम जनों के लिए मुफ्त जांच और दवा वितरण की व्यवस्था की गई। शिविर में दूर-दराज़ के गांवों से आए लोगों ने भी लाभ उठाया। शिविर में प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अली हसन और डॉ. सैयद मुमशाद अहमद ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। दोनों डॉक्टरों ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाएं दीं।मरीजों में सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ दर्द, त्वचा रोग तथा अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.