सिमडेगा, जनवरी 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा उर्स कमिटि और अंजुमन फैजुरर्रजा कमिटि के पदधारियों ने सोमवार को एसपी श्रीकांत एस खोटरे से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने नव पदस्थापित एसपी को बुके देकर उनका जिले में स्वागत किया। इसके बाद उर्स कमिटि ने एसपी को बताया कि 14 और 15 फरवरी को कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अंजान शाह पीर बाबा के मजार में चादरपोशाी सह उर्स मेला का आयोजन किया जाएगा। कमिटि के ओहदेदारो ने बताया कि उर्स मेला के मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम के अलावे कव्वाली का भी आयोजन किया जाएगा। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कमिटि के लोगों से उर्स मेला में जुटने वाली भीड़ एवं कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए मेला स्थल एवं मजार में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने मेले में आने वाले लोगों के वाहनों को सही तरीके से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.