उर्स-ए-मुबारक का हुआ समापन,कुल शरीफ में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। सूफी संत हज़रत अलहाज शाहजी मोहम्मद शेर मियां के सालाना उर्स का रविवार को समापन हो गया। उर्स में लाखों जायरीन ने शिरकत कर दरगाह शरीफ पर हाजिरी दी और मुल्क में अमन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। दरगाह शरीफ के सज्जादानशीन अलहाज मुन्ने मियां शेरी ने सुबह 10.30 बजे कुल की रस्म अदा कराई। उन्होंने कहा कि शाहजी मियां का दर ऐसा मुकद्दस स्थान है, जहां अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा और हर मजहब का इंसान बिना किसी भेदभाव के एक साथ खड़ा होता है। कुल की रस्म के दौरान हजारों लोगों ने हाथ उठाकर देश में नफरत खत्म होने, खुशहाली आने और हर नागरिक की सलामती की दुआ मांगी। शहर की सड़कों पर दूर-दराज से आए जायरीनों का हुजूम दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- शान ओ शौकत से मनाया गया उर्स ए शाहजी सुरक्षा व्यवस्था अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.