बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं, संवाददाता। जिले के विश्व प्रसिद्ध उर्स-ए-छोटे बड़े सरकार का आगाज हो चुका है। इस अवसर पर मशहूर सूफी गायक जुनैद सुल्तानी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी 12 से 14 मार्च तक जश्न-ए-छोटे बड़े सरकार का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश के नामचीन कव्वाल व मुस्लिम धर्मगुरु शिरकत करेंगे। शहर की बड़े सरकार के उर्स महल में आयोजित होने वाला यह तीन दिवसीय कार्यक्रम अकीदत और रूहानियत का संगम होगा। आयोजक जुनैद सुल्तानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 12 मार्च को मुंबई के मशहूर कव्वाल नौशाद अली खान और रामपुर के सरफराज राजा की कव्वाली प्रस्तुतियों के साथ होगी। इसी शाम हिंदुस्तान के जाने-माने शायर आरिफ सैफी अपनी शायरी से समां बांधेंगे। 13 मार्च को एक विशेष जलसे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खतीब-ए-हिंदुस्तान काजी जिला अल्ल...