नई दिल्ली, जनवरी 27 -- यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के भारत दौरे के दौरान उनके भारतीय पहनावे ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। मंगलवार को समझौते के बाद संयुक्त बयान के दौरान उन्होंने सफेद पतलून के साथ सलीकेदार नीले रंग का परिधान पहनकर फैशन संदेश दिया। भारत में कार्यक्रमों के दौरान यूरोपीय संघ की प्रमुख के परिधान चयन ने फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया का भी ध्यान आकर्षित किया है। एक्स पर पोस्ट में एफडीसीआई ने इसे वैश्विक मंच पर भारतीय फैशन के लिए गर्व का क्षण बताया है। .......... मेहमानों ने चखा पहाड़ी व्यंजन यूरोपीय संघ के नेताओं एंतोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित भोज में भारत का हिमालयी भोजन परोसा गया। भोज की शुरुआत 'जाखिया आलू' को हरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.