लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। संत उर्सुलाइन चर्च लोहरदगा में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें उर्सुलाइन की धर्म बहन रहीं,94 वर्षीया जोहन खेस को विशेष रूप से उर्सुलाइन की धर्म बहानें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संत उर्सुला अस्पताल की सुपरीटेंडेंट सि डॉ आइलीन कुजूर ने की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उर्सलाइन की धर्म बहनों के अलावा संत उर्सुला एएनएम कॉलेज की छात्राएं, उर्सलाइन हॉस्टल की बच्चियां समेत मसीही समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद थे। डॉ आइलीन कुजूर ने कहा कि सि जोहाना खेस शिक्षा के प्रति समर्पित उर्सुलाइन सिस्टर थी। पिछले दिनों उनका निधन हो गया था। उनका पूरा जीवन गरीबों, दुखियों, परिवार और बच्चों के लिए समर्पित कर रखा था। उनका जन्म तीन जनवरी 1932 में ओडिशा कोल्हान के गिरजाटोली में हुआ था। वह अपन...