लोहरदगा, जुलाई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल लोहरदगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को जिला परिवहन पदाधिकारी और सड़क सुरक्षा टीम द्वारा आयोजित किया गया।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।बालिकाओं को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि बाल विवाह, नाबालिग लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, शोषण या हिंसा की जानकारी मिलने पर तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपन...