रांची, जून 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची से एक छात्रा को कथित तौर पर नोज रिंग पहनने के कारण निष्कासित किए जाने के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि किसी छात्रा के साथ उसकी सांस्कृतिक या पारंपरिक पहचान के कारण इस तरह का भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया है, तो यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक विद्यार्थी की गरिमा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निष्पक्ष जांच और कॉलेज प्रशासन से पक्ष रखने की मांग यह भी पढ़ें- छात्रा ने की अनुशासनहीनता, नियम पुस्तिका के तहत कलाई घड़ी को छोड़ सभी आभूषण पर है प्रतिबंध निष्पक...