कानपुर, मई 12 -- कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार के साथ मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे उर्सला अस्पताल में छापा मारा। छापे के दौरान 22 डॉक्टर नदारद मिले और 10 स्वास्थ्य कर्मचारी भी गायब थे। यहां तक कि डीएम के पहुंचने के आधा घंटा बाद खुद उर्सला के निदेशक डॉ. बीपाल पहुंचे। डीएम ने अस्पताल आए हुए मरीजों से भी जानकारी ली। वहीं, अस्पताल में दो दलाल भी पकड़े गए। जिन्हें डीएम के निर्देश पर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस दोनों दलालों से पूछताछ कर रही है। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- दिन के अनुसार हस्ताक्षर बदल रहे एसआरएन के डॉक्टर, अफसर हैरान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...