रांची, मार्च 23 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। सोमवार को उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी में एक भव्य समारोह का आयोजन कर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निर्मला सैमुअल ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं कॉपी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। समारोह में अभिभावकों की भी अच्छी उपस्थिति रही, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल और बढ़ा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे और सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.