उर्वरक स्टॉक की तीन दिन में रिपोर्ट सौंपें: संयुक्त आयुक्त
वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक (सहकारिता) सोमी सिंह ने बुधवार को बी पैक्स भटौली और आयर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एडीओ प्रदीप कुमार मौर्य को निर्देश दिया कि उर्वरक स्टॉक का सत्यापन कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपें। किसी भी अनियमितता पर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। आयर के निरीक्षण में उन्होंने सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रति हेक्टेयर उर्वरक वितरण की सूचना दीवार पर अंकित कराएं। इस दौरान सुधीर कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- क्रय-विक्रय केंद्र पर अभिलेख मिले अपूर्ण यह भी पढ़ें- साधन सहकारी समिति निधौलीकलां पश्चिम में अनियमितता पर एआर को नोटिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.