उर्वरक व्यवस्था दुरुस्त करने की बरौली विधायक ने कृषि मंत्री से की मांग
गोपालगंज, अगस्त 18 -- गोपालगंज। खरीफ सीजन में यूरिया और डीएपी की बढ़ती मांग के बीच उर्वरक वितरण व्यवस्था में अनियमितता और कंपनियों की मनमानी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं बरौली विधानसभा के विधायक मंजीत कुमार सिंह ने 14 अगस्त को गोपालगंज में बिहार सरकार के कृषि मंत्री से मुलाकात कर उर्वरक वितरण की व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने यूरिया-डीएपी के साथ किसानों को नैनो यूरिया, जिंक, सल्फर समेत अन्य महंगे उत्पादों की कथित जबरन बिक्री पर रोक लगाने सहित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
उर्वरक की कीमतें विधायक ने कहा कि किसानों को सरकारी दर पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार और कंपनियों की जिम्मेदारी है। यूरिया की निर्धारित कीमत 266.50 रुपये प्रति बैग है, जबकि जिले में किसानों को करीब 400 रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.