कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कृषि विभाग द्वारा सरस हाल में किया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, उप निदेशक कृषि ने बारी-बारी से जिले के उर्वरक विक्रेताओं, थोक व्यापारियों एवं उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों को जरूरी निर्देश दिया। बैठक में उर्वरकों के पारदर्शी, संतुलित एवं नियंत्रित वितरण को सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। किसानों को उर्वरक विक्रय हेतु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किए जाने पर बल दिया गया तथा बिना पंजीकरण उर्वरक बिक्री पर रोक लगाने निर्देश दिए गए। सभी विक्रेताओं को स्पष्ट किया गया कि सब्सिडी युक्त उर्वरकों की बिक्री निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य पर ही की जाए तथा किसी भी प्रकार की टैगिंग या अन्य उत्पादों के साथ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.