चंदौली, अप्रैल 18 -- चंदौली, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में उर्वरक विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी खरीफ सीजन में किसानों को समय से और नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराए जाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसानों को उर्वरक के साथ किसी प्रकार की टैगिंग या अनावश्यक शर्तें न लगाई जाएं। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि उर्वरक का वितरण केवल किसानों की खतौनी के आधार पर ही किया जाए। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और बिक्री रसीदों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और भौतिक स्टॉक में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.