उर्वरक विक्रेताओं से अवैध वसूली के आरोप में कृषि विभाग का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
बलरामपुर, जून 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। उर्वरक विक्रेताओं से स्टाक एवं वितरण रजिस्टर प्रमाणित कराने के नाम पर कथित रूप से अवैध धन उगाही करने के आरोप में देहात कोतवाली की पुलिस ने शनिवार को जिला कृषि कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राघवेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 99 हजार 800 रुपये नकद और एक स्टाक रजिस्टर भी बरामद किया है। आरोपी ने अपनी नियुक्ति अवधि में करीब 65 उर्वरक विक्रेताओं को स्टाक व बिक्री रजिस्टर वितरित किए थे, जिनका विवरण कार्यालय स्टाक रजिस्टर में दर्ज है। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार ने 19 जून को देहात कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राघवेन्द्र पटेल उर्वरक प्रतिष्ठानों को वितरित किए जाने वाले स्टाक एवं वितरण रजिस्टरों के सत्यापन के नाम पर व्यापारियों से अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.