उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी, लिए नमूने
बिजनौर, जून 9 -- जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने थोक उर्वरक विके्रताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान आईएफएमएस पोर्टल से स्टॉक का मिलान किया गया। छापामारी में उर्वरकों के दो नमूने लिए गए। मंगलवार को तहसील बिजनौर के थोक उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की गई। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि मै.ओम ट्रेडिंग कंपनी, बिजनौर, मै. शिवा ट्रेडिंग कंपनी, बिजनौर, मै. आशाराम ट्रेडर्स, नगीना रोड, बिजनौर एवं मै. सिंह एंटरप्राइजेज, रोडवेज चौराहा, बिजनौर पर छापामार कार्रवाई की गई।उन्होंने बतया कि छापामारी के समय आईएफएमएस पोर्टल से स्टॉक का मिलान किया गया तथा स्टॉक रजिस्टर में फुटकर उर्वरक विक्रेता को वितरण किए गए उर्वरकों का मिलान किया गया। यह भी पढ़ें- यूरिया की कालाबाजारी करने पर खाद विक्रेता के विरुद्ध हुई एफआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.