मोतिहारी, दिसम्बर 10 -- तेतरिया, निसं। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई. किसान भवन में मंगलवार को प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बीएओ भारती सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव ने कहा कि खाद दुकानदार मनमानी दर पर किसानों को यूरिया व डीएपी बेच रहे हैं। इससे किसानों को भारी कठिनाई हो रही है। सरकारी दर पर किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। खाद दुकानदार जितेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, रामप्रवेश राय सहित सभी दुकानदारों ने कहा कि होलसेलर द्वारा तीन सौ रुपए यूरिया दिया जाता है। साथ में दुसरा भी समान दिया जाता है। नहीं लेने पर यूरिया खाद नहीं मिलता है। होलसेलर भी निर्धारित दाम पर यूरिया नहीं देता है। बीडीओ अर्चना कुमारी ने कहा कि काले बाजार में खाद बेचने वाले दुकानदार होशियार हो जाये। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा...