हाजीपुर, जुलाई 28 -- प्रखंड ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अशोक कुमार एवं संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने की। बैठक में कम से कम रासायनिक खाद के प्रयोग पर जोर दिया गया। वही जैविक खाद के प्रयोग पर अधिक बल दिया गया। बैठक में चर्चा हुई की मिट्टी को बचाकर रखने की जरूरत है। जिसके लिए केमिकल खाद के उपयोग न करने एवं जैविक खाद का प्रयोग अधिक से अधिक करने पर चर्चा की गई। वही नैनो यूरिया के इस्तेमाल पर चर्चा की गई ।जिसमें नैनो डीएपी और नैनो यूरिया में 20% नाइट्रोजन की मात्रा आने की बात कही गई। वहीं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं से कहा गया की खाद देते समय जमीन का सत्यापन करना अनिवार्य है सत्यापन के बाद ही किसानों को खाद उपलब्ध कराए। बैठक में प्रखंड आत्मा अध्यक्ष मृत्य...