उर्वरक नहीं मिलने से परेशान भरगामा के किसानों ने किया प्रदर्शन
अररिया, जून 28 -- भरगामा। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वरी एवं आसपास के इलाके में इन दिनों उर्वरक दुकानों पर यूरिया खाद नही मिलने से किसान परेशान हैं। इसको लेकर शुक्रवार को दर्जनों किसानों ने धनेश्वरी चौक पर उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि धनेश्वरी एवं उसके आसपास के आधा दर्जन पंचायतों के किसान कई दिनों से यूरिया खाद के लिए दुकान-दुकान भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे धान का बिचड़ा , पाट समेत अन्य फसलों के ग्रोथ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। प्रदर्शनकारी हरिपुर कला पंचायत के किसान प्रशांत कुमार, धनेश्वरी पंचायत चुन्नू मंडल, बिजेंद्र यादव , बसंत पासवान , आलोक कुमार , भीमशंकर कुमार , सुरेंद्र यादव , दिलीप कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.